Weather Forecast:मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया Alert,भारी बारिश के साथ गिरेंगे ओले.

 हाल ही में शिवरात्री के दिन मौसम में बदलाव देखने को मिला था, लेकिन उससे पहले भी और अब बाद में भी गर्मी का दौर आता देखा जा सकता है। फरवरी का महीना चल रहा है और अभी से ही धूप इतनी तेज है कि लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है। सबके मन में एक ही सवाल है कि अगर अभी से ही ये हालत है तो आगे के महीनों में क्या होगा। हालांकि, आपको यहां बता दें कि मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिन भारी बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञाम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए कुछ राज्यों में अलर्ट जारी किया है।


इसमें बताया गया कि बिहार, ओडिशा, आसाम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश के साथ बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है। वहीं, 28-29 फरवरी के आसपास जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा कोहरे और बिजली कड़कने के बारे में भी चेतावनी जारी की गई है। 


छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट:


रातभर रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जमकर ओलावृष्टि और बारिश हुई। भोर में बारिश थमने के बाद सुबह 6 बजे से फिर हल्की बारिश हुई। अभी आसमान में बदल छाए हुए है। बारिश का सिस्टम पूरे दिनभर बने रहने की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक अभी चक्रवात साउथ छत्तीसगढ़ के ऊपर 900 मीटर बना हुआ है। दूसरा चक्रवात साउथ पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर बना है। चौथा चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 0 प्वाइंट 9 किलोमीटर पर अभी मौजूद है। इसके साथ ही मध्य छत्तीसगढ़ में पूर्वी और साउथ सिस्टम के मिलन के कारण पूरे उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।हालांकि इनसे सब्जी की फसल को भी नुकसान हो रहा है। ओला और बारिश से गेंहू और सब्जी के फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। लिहाजा सब्जियों की कीमतों में भी उछाल आएगा।


झारखंड में मौसम बदला:


झारखंड में एक बार फिर मौसम बदल गया है। बारिश के बीच ठंड और कनकनी भी लौट आई है। पलामू में खूब ओले पड़े, यहां पहाड़ों पर बर्फबारी सा नजारा दिखा। जिला मुख्यालय मेदनीनगर समेत चैनपुर ,सतबरवा लेस्लीगंज ,पाटन आदि प्रखंडों में मंगलवार दिन के करीब 7:45 बजे अचानक छाए बादल से आधी रात का नजारा हो गया। इसके बाद जबरदस्त बारिश शुरू हो गई। साथ में ओलावृष्टि भी हुई। मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक बुधवार को ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी और तेज बारिश होगी।